Breaking News

#हरदोई:- ओवरलोड गन्ना ट्रकों के पीछे भागते नौनिहाल#


#हरदोई:- ओवरलोड गन्ना ट्रकों के पीछे भागते नौनिहाल#

#हरदोई: गन्ने के सीजन में ट्रकों की ओवरलोडिग के चलते सड़क पर राहगीरों का निकलना खतरों भरा है। बेनीगंज प्रताप नगर मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहन रोज कहीं-कहीं गन्ना गिराते हुए चलते हैं। गन्ने की फांदी सड़क पर गिरती हैं, जिससे पास से गुजरने वाले राहगीरों के लिए जान बचाना मुश्किल हो जाता है। खतरनाक ढंग से इन वाहनों में भरा गन्ना कहीं न कहीं गिरता रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते। वहीं बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह से शाम तक गन्ने के लालच में आस पास के नौनिहाल ओवरलोड वाहनों के नजदीक दौड़ लगाते हैं जिन्हें पीछे चल रहे छोटे बड़े वाहन चालक बचाते दिखाई देते हैं। इस अजीबोगरीब दृश्य को देखकर आसपास के दुकानदारों से पूछने पर पता चला कि पहले रेलवे फाटक पर पुलिस की ड्यूटी होने के कारण यहां लोग ऐसा नहीं करते अब उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही मौत का जिसके चलते वह ट्रैकों के पीछे दौड़ते भागते दिखाई देते हैं#

No comments