Breaking News

#शाहजहांपुर:- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि#


#शाहजहांपुर:- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि#

#शाहजहांपुर: शहीद फाउंडेशन द्वारा महानगर शाहजहांपुर के मोहल्ला एमन ज़ई जलाल नगर में अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की मजार शरीफ पर पहुंच कर उनकी मजार पर चादरपोशी कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि और उन्हें नमन किया। शहीद फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान शामिल हुए  व पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा एवं शहीदे वतन अशफाक उल्ला खान साहब के प्रपौत्र अफाक उल्ला खान व शहीदे वतन ठाकुर रोशन सिंह जी के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह चौहान का शहीद फाउंडेशन के संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार जनाब आरिफ सिद्दीकी साहब व उनकी टीम ने अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया#

#इस मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान व पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व सभासद मोहम्मद नदीम, शायर जनाब वसीम मीनाई, ऐनुल हक,अच्छे खान, पत्रकार व कवि अजय अवस्थी, पत्रकार व कवि कुलदीप सक्सेना, नरेश राठौर, आफाक खान, मुख्तार खान,रानू खान, आरिफ खान, यश मौर्य, श्लोक मौर्य, मोहम्मद खान, शशांक शखा,इमरान जिलानी,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ने किया#

No comments