Breaking News

#हरदोई:- मुरादाबाद रेल मंडल में फिर गूंजी, का नाम प्रहलाद नगरी किए जाने की माँग- रेलवे सदस्य नवीन अग्रवाल ने की वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की माँग#


#हरदोई:- मुरादाबाद रेल मंडल में फिर गूंजी, का नाम प्रहलाद नगरी किए जाने की माँग- रेलवे सदस्य नवीन अग्रवाल ने की वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की माँग#


#हरदोई:- मुरादाबाद रेल मंडल में फिर गूंजी, का नाम प्रहलाद नगरी किए जाने की माँग- रेलवे सदस्य नवीन अग्रवाल ने की वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज की माँग#

#हरदोई: मुरादाबाद रेलवे मंडल सलाहकार समिति की बैठक आज मुरादाबाद मंडल मुख्यालय पर संपन्न हुई जिसमे हरदोई का प्रतिनिधित्व कर रहे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने हरदोई में वंदे भारत समेत प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग के साथ हरदोई रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर हरदोई जिले के पौराणिक नाम भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई किए जाने की मांग रखी साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर भव्य नरसिंह भगवान की प्रतिमा के संस्थापन की भी माग रखी#

#मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी अपने भाषणों में हरदोई को प्रहलाद नगरी के रूप में वर्णित कर चुके है ऐसे प्रमुख स्टेशन पर हरदोई से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज न होना न केवल निराशाजनक है वरन चिंतनीय भी है। 100 जोड़ी से अधिक ट्रेन हरदोई से गुजरने के बाद भी हरदोई पर केवल 30 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज है इस कारण लोगों को बस या#

#अन्य वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने जिन ट्रेनों को प्रमुखता से उठाया उनमें 12392/12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12332/12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 19408/19407 बनारस अहमदाबाद, 19270 मुजफ्फरपुर पोरबंदर, 15715 किशनगंज अजमेर, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस रही#

#रेलवे सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि माउंट आबू (राजस्थान) में जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है, जिससे यहां के यात्री माउंट आबू ट्रेन से नही जा पाते हैं, जबकि इस क्षेत्र से तीन ट्रेन इन गुजरती हैं 19270, 19408, 20940 इन ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर जरूर होना चाहिए। 15119/20, 14235/36 का ठहराव बघौली में कराया जाये किसानों द्वारा इस सम्बन्ध में लगातार प्रतिमाह धरना-प्रदर्शन किया जाता है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है#

#इन ट्रेनों के अलावा उन्होंने अन्य ट्रेनों की माँग के साथ हरदोई रेलवे स्टेशन की ख़ाली पड़ी जमींन पर रेलवे अस्पताल व मिनी बस स्टैंड बनवाने का भी सुझाव रेलवे डीआरएम को दिया#

No comments