#उन्नाव:- डिप्टी कलेक्टर ने किया सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय निगोही का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का वेतन रोंकने के आदेश#
#उन्नाव:- डिप्टी कलेक्टर ने किया सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय निगोही का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का वेतन रोंकने के आदेश#
#उन्नाव: जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश के क्रम में डिप्टी कलेक्टर /चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी रामदेव निषाद द्वारा आज विकास खंड कार्यालय सफीपुर स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी निगोही के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 11:23 पर कार्यालय पर ताला बंद पाया गया।निरीक्षण के पश्चात मौके पर उपस्थित हुए सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार एवं अनुपस्थित उनके कार्यालय स्टाफ का आज का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है#
#उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि समय से ऑफिस आकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया तो कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। लगातार इसी तरह औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा#

No comments