Breaking News

#हरदोई:- महिला कल्याण विभाग ने मनाया वीर बाल दिवस, परिषदीय स्कूलों के होनहार बच्चे सम्मानित#


#हरदोई:- महिला कल्याण विभाग ने मनाया वीर बाल दिवस, परिषदीय स्कूलों के होनहार बच्चे सम्मानित#



#हरदोई:- महिला कल्याण विभाग ने मनाया वीर बाल दिवस, परिषदीय स्कूलों के होनहार बच्चे सम्मानित#

#हरदोई: महिला महिला कल्याण विभाग हरदोई द्वारा विवेकानंद सभागार में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़े, उन्होंने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बच्चों के साहस, शौर्य और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनीत कुमार तिवारी व एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही#

#कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और गर्व देखने को मिला। जिसमे सबसे मुख्य पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर की छात्रा काजल कक्षा 5, प्रधानाध्यापक हेमंत पांडे, प्रा. वि. पलिया की छात्रा स्वाती सिंह कक्षा 5 इंचार्ज अध्यापक सुश्री रश्मि शुक्ला और कम्पोज़िट वि. निज़ामपुर की सबरीन कक्षा 7 प्रधानाध्यापक मोहित त्रिपाठी व अन्य बच्चों और उनकी प्रतिभा एवं विद्यालय के प्रयासों को सम्मानित होने के क्षण के सभी लोग BEO बावन तथा ARP राजेंद्र दीक्षित तथा अन्य अधिकारी गण भागीदार बने#

#यह कार्यक्रम बच्चों में साहस, आत्मविश्वास एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। इस मौके पर शैलेंद्र पाठक, श्रीमती पिंकी, सुश्री प्रियंका पाण्डेय, सतीश कुमार, रामू यादव, पल्लवी मिश्रा, संध्या, सुरभि सिंह, श्रीमती मिथलेश, सुभम गुप्ता आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया#

No comments