Breaking News

#अयोध्या:- डॉ. मणि शंकर प्रांतीय अध्यक्ष और डॉक्टर शैलेंद्र को महामंत्री का दायित्व#


#अयोध्या:- डॉ. मणि शंकर प्रांतीय अध्यक्ष और डॉक्टर शैलेंद्र को महामंत्री का दायित्व#

#अयोध्या:- प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में सर्वसम्मत से  एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य डॉ0 मणि शंकर तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मऊ के डॉक्टर देव भास्कर तिवारी और मेरठ के डॉक्टर सुशील शर्मा को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में दीनदयाल, धर्मवीर सिंह, डॉ भरत सिंह, डॉक्टर इंद्रपाल सिंह, डॉक्टर कृष्णदेव सिंह, डॉक्टर अजब सिंह यादव, रामसुंदर पांडे, डॉ बृजमोहन द्विवेदी, श्रीमती डॉक्टर ममता शर्मा, डॉ नीलम सिंह को चुना गया# 

#संगठन मंत्रीका दायित्व कुशीनगर के डॉक्टर शैलेंद्र दत्त शुक्ला संभालेंगे, इसी तरह मंत्री पद पर आगरा के डॉक्टर अनिल वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष पद पर आजमगढ़ के डॉक्टर सूर्य प्रकाश यादव, संगठन मंत्री पद पर बाराबंकी के अशोक त्रिपाठी, संरक्षण मंत्री पद पर मेरठ के डॉक्टर गौरव पाठक, आय- व्यय निरीक्षक पद पर रायबरेली के विजय शंकर शुक्ला, सचिवालय निदेशालय संपर्क में अयोध्या के डॉक्टर के0 के0यादव को चुना गया। संयुक्त मंत्री पद पर रायबरेली के राजकुमार गुप्ता, देवरिया के महेंद्र प्रसाद गौड़, गोरखपुर के वाचस्पति शुक्ला, लखीमपुर खीरी के कृष्णकांत श्रीवास्तव, महाराजगंज के विजय प्रताप सिंह, जौनपुर के रविंद्र नाथ शर्मा, मथुरा के डॉक्टर अजय कुमार सारस्वत, बुलंदशहर की समित, अलीगढ़ के डॉक्टर अनूप शर्मा और बस्ती के मनोज कुमार सिंह मनोनीत हुए। क्षेत्रीय मंत्री के पद पर क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के लिए अयोध्या से प्रदीप कुमार वर्मा अंबेडकर नगर से अच्छे लाल चौधरी क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के लिए रायबरेली से रत्नाकर द्विवेदी प्रयागराज से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के लिए सिद्धार्थनगर से डॉक्टर बृजेश द्विवेदी देवरिया से श्री गणेश शर्मा, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से सहारनपुर के सुरेंद्र कुमार पुंडीर मेरठ से डॉक्टर देवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के लिए अलीगढ़ के डॉक्टर जितेंद्र कुमार रही हाथरस के राजेंद्र सिंह यादव चुने गए। प्रवक्ता के रूप में बागपत के डॉक्टर कृष्णपाल सिंह, लखनऊ के डॉक्टर जय जय राम मिश्र, गोंडा के सहदेव सिंह, गोरखपुर के डॉक्टर भानु प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी गई#

#प्रदेशीय परामर्शदात्री समिति में बुलंदशहर से देवेंद्र सिंह तिब्बतिय, हरदोई के तुलसीराम पटेल, एटा के डॉक्टर रामनिवास यादव, गोरखपुर के डॉक्टर रविंद्र तिवारी, मैनपुरी के डॉक्टर हर प्रसाद यादव, गोरखपुर के मोहम्मद जफर अहमद खान, मेरठ की डॉक्टर सरला चौधरी नियुक्त हुई। प्रदेशीय न्याय समिति में अध्यक्ष के रूप में श्रीनाथ शुक्ला संयोजक जमुना प्रसाद पांडे सदस्य राम अभिलाष यादव और माधव प्रसाद सिंह को शामिल किया गया जबकि पत्रिका समिति में प्रधान संपादक के रूप में डॉक्टर हर प्रसाद यादव और संपादक के रूप में डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह और डॉ मनोज राय चयनित हुए#

No comments