Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- संजू देवी तेज नारायण इंटर कॉलेज में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी ने रचा ज्ञान#


#हरदोई:- बेनीगंज- संजू देवी तेज नारायण इंटर कॉलेज में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी ने रचा ज्ञान#

#हरदोई: बेनीगंज- में संजू देवी तेज नारायण इंटर कॉलेज परिसर शनिवार को ज्ञान, विज्ञान और रचनात्मकता के जीवंत उत्सव का साक्षी बना, जब विद्यालय में भव्य बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक कौशल से सजे इस आयोजन ने अभिभावकों, अतिथियों और नगरवासियों को आकर्षित कर लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत श्री सास्वतानंद जी महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के सान्निध्य में विद्यालय प्रबंधक टी एन शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य आशुतोष पांडे ने बताया कि पूरे मेला प्रांगण को नॉलेज जोन, फूड ज़ोन जैसे विभिन्न आकर्षक हिस्सों में विभाजित किया गया। नॉलेज जोन में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर हस्तनिर्मित मॉडल और चार्ट प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जहां एक से बढ़कर एक नवाचारी मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। फूड ज़ोन में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल पर तरह-तरह के लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं मनोरंजक खेलों के आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ क्रंची चार्ट कॉर्नर, भेलपुरी, पाव भाजी, पानी बताशे, सैंडविच, कपकेक और मंचूरियन जैसे व्यंजनों का आनंद उठाया। विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अकाउंटिंग रूल्स एंड वर्किंग मॉडल, स्पेस एक्सप्लोरेशन, ह्यूमन आई, सोलर सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ह्यूमन हार्ट, ह्यूमन ईयर, अर्थक्वेक डिटेक्टर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर फिल्ट्रेशन मॉडल, मैथ्स स्क्वेयर, रेशनल नंबर, ह्यूमन एक्स्क्रेटरी सिस्टम, ह्यूमन ब्रेन और ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधक टी एन शुक्ला के अनुसार अभिभावकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए देश भक्ति गीतों पर नृत्य एवं बाल कलाकारों द्वारा अभिनय देख बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। मेले के समापन पर विद्यालय प्रबंधक व संयोजक ऋषिकेश अस्थाना ने समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में याद किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments