#शाहजहांपुर:- कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव के प्रयास में पुलिस से भिड़ंत#
#शाहजहांपुर:- कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव के प्रयास में पुलिस से भिड़ंत#
#शाहजहाँपुर: नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने किया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय राजीव भवन, टाउन हॉल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। दोपहर तक परिसर के अंदर और बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे#
#जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लगातार परेशान किया गया, लेकिन अदालत की टिप्पणी ने भाजपा के कथित झूठ को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है#
#सभा के बाद कांग्रेसी ‘सत्यमेव जयते’ लिखी तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। जुलूस को रोकने के लिए तैनात भारी पुलिस बल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। नगर निगम के पास बैरिकेडिंग के दौरान धक्का-मुक्की में बैरिकेड टूट गए, जिसमें कई महिला व पुरुष कार्यकर्ता घायल हो गए। एक महिला पुलिसकर्मी को भी चोट आने की सूचना है।इसके बाद जुलूस स्टेट बैंक तक पहुंचा, जहां पुलिस-प्रशासन के समझाने पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखती है और हिंसा के खिलाफ है, लेकिन अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments