Breaking News

#रूस: -यूक्रेन- युद्ध में उत्तराखंड का लाल शहीद, सितारगंज के राकेश कुमार की अंतिम विदाई#


#रूस: -यूक्रेन- युद्ध में उत्तराखंड का लाल शहीद, सितारगंज के राकेश कुमार की अंतिम विदाई#

#रूस: यूक्रेन- युद्ध ने #उत्तराखंड के एक और परिवार से उसका बेटा छीन लिया। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म इलाके के रहने वाले 24 वर्षीय राकेश कुमार रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हो गए। राकेश पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर रूस गया था, लेकिन हालात ऐसे बने कि उसे जबरन युद्ध के मैदान में उतार दिया गया#

#परिजनों के अनुसार, रूस पहुंचने के कुछ समय बाद ही राकेश का वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और दबाव बनाकर उसे रूसी सेना में भर्ती कर दिया गया। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे को सुरक्षित वापस लाने के लिए परिजन लगातार प्रयास करते रहे। इसी सिलसिले में वे दिल्ली भी पहुंचे और भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। उस दौरान अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया था कि राकेश को जल्द भारत वापस लाया जाएगा#

#लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करीब 10 दिन पहले सरकारी अधिकारियों ने परिजनों से संपर्क कर बताया कि राकेश कुमार युद्ध के दौरान शहीद हो गया है। यह खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई#

#शहीद राकेश कुमार का पार्थिव शरीर जब शक्तिफार्म पहुंचा तो पूरे इलाके की आंखें नम हो गईं। गांव के लोगों ने नम आंखों से अपने बेटे को अंतिम विदाई दी। आज पूरे सम्मान के साथ राकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे#

#राकेश की शहादत ने एक बार फिर विदेश में पढ़ाई और रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ हो रहे शोषण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी और घर का चिराग इस तरह युद्ध की आग में न बुझे#

No comments