#हरदोई:- विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामायण/महाभारत संस्कार परीक्षा संपन्न#
#हरदोई:- विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामायण/महाभारत संस्कार परीक्षा संपन्न#
#हरदोई: विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में रामायण/महाभारत संस्कार परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। राम जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक एसपी सिंह के संरक्षण में जिला सह मंत्री राहुल ने परीक्षा निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। जिसमें लगभग 100 विद्यार्थी शामिल हुए। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. हेमंत कुमार झा एवं परीक्षा निरीक्षक मनोज जिला सह सेवा प्रमुख के निरीक्षण में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया#
#शाहाबाद: स्तिथ आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 150 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमे निरीक्षक नगर अध्यक्ष शुभम रहे। परीक्षा में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। जिला अध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जीवन दर्शन का आज की पीढ़ी में ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। जिससे प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवनकाल में विषम से विषम परिस्थिति आने पर भी अपने लक्ष्य प्राप्ति की राह पर अग्रसर हो सके#

No comments