Breaking News

#हरदोई:- यूनिसेफ के सहयोग से विद्यालय में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ को नई उड़ान, सोख्ता गड्ढा प्रोजेक्ट पर बच्चों ने कैमरे के सामने विज्ञान को जिया#


#हरदोई:- यूनिसेफ के सहयोग से विद्यालय में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ को नई उड़ान, सोख्ता गड्ढा प्रोजेक्ट पर बच्चों ने कैमरे के सामने विज्ञान को जिया#

#उन्नाव: यूनिसेफ के मार्गदर्शन में संचालित लर्निंग बाय डूइंग (LBD) कार्यक्रम के अंतर्गत औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षिक प्रोजेक्ट का वीडियो शूट संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने “सोख्ता गड्ढा (Rainwater & Wastewater Recharge Pit)” विषय पर पूरी प्रक्रिया को स्वयं करके दिखाया, जिससे विज्ञान का व्यावहारिक रूप सामने आया। खुशी, उपासना, कोमल, समीर एवं शुभम ने सक्रिय सहभागिता की। शिक्षक एवं बच्चों ने स्क्रिप्ट के अनुसार स्थान चयन, गड्ढा निर्माण, परतों की व्यवस्था, जल प्रवाह की समझ तथा सावधानियों से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को स्वयं करके प्रदर्शित किया। शूट के दौरान यह स्पष्ट दिखा कि बच्चे केवल प्रयोग नहीं कर रहे थे, बल्कि सीख को अनुभव में बदल रहे थे। विद्यालय में लर्निंग बाय डूइंग लैब के माध्यम से बच्चों को लगातार हाथों से सीखने के अवसर मिल रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव यह है कि छात्र विषयवस्तु को रटने के बजाय समझकर सीख रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास, तार्किक सोच और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है#

#विद्यालय में प्रोजेक्ट शूट होने पर खंड शिक्षा अधिकारी औरास, संजय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करती हैं और शिक्षा को जीवन से जोड़ती हैं। शूटिंग टीम द्वारा पूरे प्रोजेक्ट को वास्तविक परिस्थितियों में, बच्चों की स्वाभाविक सहभागिता के साथ रिकॉर्ड किया गया। यह वीडियो सामग्री आगे चलकर अन्य विद्यालयों के लिए भी आदर्श शिक्षण मॉडल के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी#

#शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि कल सोलर सेल एवं सोलर से संचालित उपकरणों पर आधारित अगला प्रोजेक्ट शूट प्रस्तावित है, जिससे बच्चों को नवीकरणीय ऊर्जा की व्यवहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय में लगातार हो रहे इन नवाचारों से न केवल बच्चों की सीख सशक्त हो रही है, बल्कि क्षेत्र में विद्यालय की शैक्षिक पहचान भी सुदृढ़ हो रही है। यूनिसेफ टीम से नूरिया नखत, राजेंद्र कुमार एवं वाइज रहे#

No comments