Breaking News

#हरदोई:- श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मंचन देख श्रद्धालु हुए हर्षित#

#हरदोई:- श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का मंचन देख श्रद्धालु हुए हर्षित#

#हरदोई: विकास खंड कोथावां के बरगदिया स्थित गोमती तट पर बाबा तुरंत नाथ स्थान में आयोजित रासलीला में सोमवार की रात कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। जिसको देखकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। वृंदावन से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। कार्यक्रम की शुरूआत में आरती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि नंद के घर जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास था तो ब्रज में नंद के घर जमकर खुशियां मनाई गईं। बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर तरफ - नंद घर गोपाल आयो, जय कन्हैया लाल की, आदि जयघोष लगाए गए। मंचन में आगे की प्रस्तुति में दिखाया गया कि कंस ने श्री कृष्ण को मारने के लिए पूतना को भेजा, जिसने चुपके से श्री कृष्ण को उठाया और अपना विषैला दूध पिलाकर उनको मारने का प्रयास करने लगी, पर भगवान श्री कृष्ण ने दूध के साथ-साथ पूतना के प्राण भी खींच लिए। मंचन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरू से अंत तक पंडाल में रोके रखा। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक सुरेन्द्र बाजपेई, वीरेंद्र बाजपेई सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे#

No comments