Breaking News

#हरदोई:- यूपी रोडवेज को हर दिन लाखों का चूना लगा रही हरदोई से चलने वाली डग्गामार बसें#


#हरदोई:- यूपी रोडवेज को हर दिन लाखों का चूना लगा रही हरदोई से चलने वाली डग्गामार बसें#

हरदोई: में न जाँच होती न चालान, रोडवेज के राजस्व का हो रहा नुकसान#

#हरदोई: जिले में हर दिन डग्गामार बसें यूपी रोडवेज को चूना लगा रही हैं। ये टूरिस्ट परमिट पर चलने वाली बसें नियमित हरदोई से दिल्ली डग्गामारी में सवारियां भरकर चलती हैं, जिस कारण सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। सूत्रों की मानें तो बस संचालकों की पुलिस से अच्छी सेटिंग के कारण ये धंधा फल फूल रहा है, और उन्हें कोई रोकनें व चेक करने की जहमत नहीं उठाता है, हालांकि इसके एवज में बस संचालकों को थाना और चौकी पर नियमित रिश्वत देनी पड़ती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो केवल थाना या चौकी पुलिस की ही गारंटी दी जाती है, जबकि अन्य उच्चाधिकारियो के आवागमन के दौरान बस पर होने वाली कार्यवाही की कोई गारंटी नहीं है। वहीं एआरटीओ को भी बस चालक इसी तरहँ समझ लेते हैं, जिससे उन्हें रोडवेज को चूना लगाने में ज्यादा समस्या नहीं होती है। हैरानी वाली बात तो ये है कि हरदोई जिले के कई रूट का सब मिलाकर करीब 80 से 90 बसें नियमित संचालित की जा रही हैं, इन बसों द्वारा ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के तमाम भारी भरकम चालान भी बकाया हैं, पर हरदोई जिले में एक भी चालान नहीं किया जाता है#

No comments