#हरदोई:- अग्निवीर की ट्रेनिंग लेकर लौटे युवा का स्वागत, गांव वालों ने लगाया गले#
#हरदोई:- अग्निवीर की ट्रेनिंग लेकर लौटे युवा का स्वागत, गांव वालों ने लगाया गले#
#हरदोई: अग्निवीर की ट्रेनिंग लेकर घर लौटे निशानपुरवा ग्राम निवासी अंकित यादव का बृहस्पतिवार को बेनीगंज में मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने अग्निवीर का फूल-मालाओं से स्वागत कर भारत माता की जय के नारे लगाए। बाद में खुले वाहन पर सवार होकर अग्निवीर ने लोगों का अभिवादन किया। अंकित यादव का चयन कुछ माह पूर्व भारतीय सेना में अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) के तहत हुआ। अग्निवीर का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटे अंकित का गांव वालों ने गर्मजोशी के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अंकित ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देंगे। स्वागत करने वालों में एम एस फिजिकल एकेडमी कोच सुमित कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा, मयूर वर्मा, रोहित मिश्रा, सुनील रावत सहित दर्जनों युवा शामिल रहे#

No comments