#दिल्ली:- आसमान में ज़िंदगी की जंग... देवदूत बनकर सामने आई अंजलि- CPR देकर महिला डॉक्टर ने अमेरिकी महिला यात्री की जान बचाई#
#दिल्ली:- आसमान में ज़िंदगी की जंग... देवदूत बनकर सामने आई अंजलि- CPR देकर महिला डॉक्टर ने अमेरिकी महिला यात्री की जान बचाई#
#दिल्ली: इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कर्नाटक कांग्रेस की पूर्व विधायक और पेशे से डॉक्टर डॉ. अंजलि निम्बालकर ने गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक अमेरिकी महिला यात्री की जान बचा ली। उड़ान के दौरान महिला अचानक बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ी, उसकी नब्ज़ नहीं मिल रही थी और हालात तेजी से बिगड़ रहे थे। महिला को कार्डियक अरेस्ट जैसे लक्षण दिखाई दिए। ऐसे नाज़ुक समय में डॉ. अंजलि निम्बालकर तुरंत हरकत में आईं। उन्होंने फ्लाइट के अंदर ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। कुछ ही देर में महिला की सांस और नब्ज़ वापस आने लगी, जिससे उसकी जान बच सकी#
#हज़ारों फीट की ऊंचाई पर, सीमित संसाधनों और बढ़ते तनाव के बीच डॉ. अंजलि की सूझबूझ और चिकित्सकीय अनुभव ने एक अनमोल जीवन को बचा लिया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली और उनकी सराहना की। इस मानवीय कार्य पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah सिद्धारमैया ने भी डॉ. अंजलि निम्बालकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवा भावना सार्वजनिक पद से कहीं आगे जाकर मानवता की सच्ची मिसाल है#

No comments