#हरदोई:- पिहानी- में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस FIR दर्ज करने में नाकाम#
#हरदोई:- पिहानी- में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस FIR दर्ज करने में नाकाम#
#हरदोई: पिहानी- कोतवाली क्षेत्र में कानून का राज लगभग समाप्त होता दिखाई दे रहा है। यहां बेखौफ होकर कोई भी किसी पर जानलेवा हमला कर सकता है और उसे मौत के करीब पहुंचा सकता है, लेकिन इसके बावजूद पिहानी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं#
#ताज़ा मामला पिहानी क्षेत्र के पंडरवा गांव से सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया। गांव के ही एक दबंग युवक ने दूसरे युवक पर डंडे से सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित युवक शब्बन इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, जबकि उसका परिवार न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है#
#घटना के अनुसार पंडरवा निवासी शब्बन का गांव के ही जलालू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान जलालू अपनी पत्नी और पुत्री के साथ शब्बन को गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच गांव के ही कादिर ने मौके पर पहुंचकर शब्बन के सिर पर जोरदार डंडा मारा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा#
#परिजनों ने घायल शब्बन को तुरंत पिहानी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे हरदोई रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। जानकारी के अनुसार शब्बन को गंभीर हेड इंजरी है और दिमाग की नस फटने की भी पुष्टि हुई है#
#इसके बावजूद, स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि पिहानी पुलिस अब तक FIR दर्ज करने में भी नाकाम रही है। आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से वे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं#
#घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था#
#पीड़ित परिवार ने शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार की है#

No comments