#हरदोई:- अपराध-मुक्त यूपी की ओर बड़ा कदम: STF मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अपराधी ढेर#
#हरदोई:- अपराध-मुक्त यूपी की ओर बड़ा कदम: STF मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अपराधी ढेर#
#हरदोई: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) मुख्यालय की टीम को अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली कि सुल्तानपुर से हत्या के मामले में वांछित और ₹1,00,000 का इनामी अपराधी सिराज अहमद किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौजूद है#
#सूचना के अनुसार सिराज अहमद, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से होते हुए थाना गंगोह क्षेत्र, जनपद सहारनपुर में छिपा हुआ था। इस इनपुट पर STF टीम ने इलाके में घेराबंदी की#
#घेराबंदी के दौरान सिराज अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सिराज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया#
#घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई#
#बरामदगी, मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने, एक मोटरसाइकिल, पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर, 30 व 32 बोर के भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, एक छोटा बैग, आधार सहित अन्य कागजात बरामद किए हैं, आपराधिक इतिहास, पुलिस के अनुसार सिराज अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास और रासुका जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं#

No comments