Breaking News

#हरदोई:- समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित का 74 वां जन्मदिन 'सेवा संकल्प दिवस' के रूप में मनाया#


#हरदोई:- समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित का 74 वां जन्मदिन 'सेवा संकल्प दिवस' के रूप में मनाया#

#हरदोई: राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेश दीक्षित का 74वां जन्मदिन इस वर्ष सेवा और समर्पण की मिसाल बन गया। उनके जन्मदिवस को 'सेवा संकल्प दिवस' के रूप में मनाते हुए विभिन्न सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित जी के द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार के साथ अभय शंकर शुक्ल, पूर्व चेयरमैन राम नरेश कुशवाहा शिवाकांत दीक्षित, सपा नेता ब्रजेश वर्मा, विशाल जैसवाल, वरिष्ठ पत्रकार चन्दगी राम मिश्र, अनुराग पटेल उर्फ झल्लू, रामू त्रिपाठी, हरिओम दीक्षित, विप्र जिला पंचायत, रविन्द्र शुक्ला, संतोष शुक्ला के साथ हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

#कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। विधायक श्रीकांत कटियार ने नरेश दीक्षित के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति ऐसा समर्पण अनुकरणीय है। 'सेवा संकल्प दिवस' के अवसर पर एक विशाल बहु-विषय स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर की खास बात यह रही कि यहाँ एक ही छत के नीचे चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों का संगम देखने को मिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी पारंपरिक उपचार पद्धति से लोगों का इलाज किया गया#

#होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया। नेत्र जांच शिविर में भी आँखों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष जाँच डेस्क लगाई गई। इस शिविर में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में नरेश दीक्षित ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा में जुटे रहने का संकल्प दोहराया#

No comments