#कानपुर:- मुहब्बत जिद और हमेशा के लिए खामोश ऑटो में जहर पीकर घर लौटा विक्रम, रात में थम गई सांसें#
#कानपुर:- मुहब्बत जिद और हमेशा के लिए खामोश ऑटो में जहर पीकर घर लौटा विक्रम, रात में थम गई सांसें#
#08 साल तक चला प्यार, मंदिर की शादी और फिर रिश्तों में बढ़ती दरार#
#कानपुर: में एक ऑटो चालक की कहानी आखिरकार खामोशी में बदल गई। पत्नी से बिछड़ने के दर्द ने एक युवक की जिंदगी छीन ली#
#विक्रम और रिया का रिश्ता वक्त के साथ परवान चढ़ा था। करीब 8 साल तक दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहे, फिर ढाई साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर समाज से अपने रिश्ते को नाम दिया। लेकिन शादी के बाद हालात बदले। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे और चार महीने पहले एक बड़ा विवाद हुआ, जिसके बाद रिया मायके चली गई#
#विक्रम के लिए यह दूरी असहनीय थी। वह लगातार रिया को मनाने की कोशिश करता रहा। घटना वाले दिन वह अपनी रोज़ी-रोटी यानी ऑटो लेकर खुद रिया के मायके पहुंचा। उसने बात की, समझाया, लौट आने की गुहार लगाई, लेकिन जब उसे साफ इनकार मिला तो वह भीतर से टूट गया#
#प्यार की यह हार उसने किसी से नहीं कही। चुपचाप ऑटो में बैठा और वहीं जहर पी लिया। हैरानी की बात यह रही कि जहर खाने के बाद भी वह उसी ऑटो को चलाकर अपने घर तक पहुंचा..मानो आखिरी बार अपनी दुनिया देखना चाहता हो। रात में उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही घंटों बाद विक्रम की मौत हो गई। परिवार के लोगों को जब सच्चाई पता चली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में मातम पसरा है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि काश किसी ने वक्त रहते उसके मन का बोझ समझ लिया होता#

No comments