Breaking News

#हरदोई:- कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, अँधेरे में ग्रामीण#


#हरदोई:- कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बना मुसीबत, अँधेरे में ग्रामीण#

#हरदोई: विकास खंड सांडी के ग्राम बमटापुर अर्जुनपुरवा में बिजली की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बकाया बिल का 50 फीसदी जमा हो गया है, लेकिन फिर भी बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है#

#गांव में 63केवी ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, लेकिन बार-बार छोटा कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा जाता है जो 5 दिन में ही फुंक जाता है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के फरवरी में बोर्ड एग्जाम हैं, लेकिन बिजली न आने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है#

#ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे#

No comments