Breaking News

#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहा स्थित त्रिपाठी पेट्रोल पंप के प्रांगण में पत्रकारों का हुआ स्वागत#


#हरदोई:- प्रताप नगर चौराहा स्थित त्रिपाठी पेट्रोल पंप के प्रांगण में पत्रकारों का हुआ स्वागत#

#हरदोई: नववर्ष के अवसर पर प्रताप नगर चौराहा स्थित त्रिपाठी फिलिंग स्टेशन प्रांगण में पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंप संचालक अमित कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को आमंत्रित कर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारों के साथ आपसी सौहार्द एवं संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाहपुर निवासी पुत्तू लाल गौतम ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया उन्होंने कहा, मैं वाणी का राजदूत हूं अंधियारों का उजियाला हूँ, डाकू को डाकू कहने की हिम्मत रखने वाला हूं, वहीं वक्ताओं ने समाज में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ एवं समाज का दर्पण बताया। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ जहां दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे#

#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है न्यूज की खास रिपोर्ट...

No comments