#सीतापुर:- सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल, नैमिषारण्य से जिला मुख्यालय मार्ग बदहाल#
#सीतापुर:- सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हाल, नैमिषारण्य से जिला मुख्यालय मार्ग बदहाल#
#सीतापुर: विश्व के सबसे प्राचीन व पौराणिक क्षेत्र नीमसार के हालात इन तस्वीरों को देखकर आसानी से समझ सकते हैं। हालांकि योगी सरकार ने इस तीर्थ को विकसित करने के लिए नैमिषारण्य तीर्थ विकास क्षेत्र परिषद का गठन किया, जिसके तहत सरकार दिल खोल कर बजट खर्च कर रही है, पर धरातल पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। विभागीय जिम्मेदार सड़क चौड़ीकरण होने की बात कहकर कई सालों से श्रद्धालुओं को जख्म दे रहे हैं#
#ये तस्वीरें रामकोट की हैं।आपको बता दें कि जिला मुख्यालय सीतापुर से हरदोई जाने वाले मार्ग पर 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति पौराणिक तीर्थ स्थल नैमिषारण्य को तेजी से विकसित करने के लिए सरकार ने करोड़ों का बजट जारी किया है। यहाँ तक कि कई जनप्रतिनिधि नैमिषारण्य को मण्डल बनाने की भी मांग कर रहे हैं, पर मुख्य संपर्क मार्ग पौराणिक तीर्थ स्थल पर दाग लगा रहा है#
#जगह जगह गहरे गड्ढे व टूटी सड़कें जिम्मेदारों की सक्रियता की पोल खोल रही हैं। नैमिषारण्य से हरदोई जिले की सीमा गोमती नदी तक व दूसरी ओर सीतापुर जिले तक यह मार्ग पूरी तरहँ से जर्जर व क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। हालांकि स्थानीय सांसद के अनुरोध पर केंद्रीय परिवहन मंत्री ने सीतापुर से कन्नौज वाया हरदोई को फोर लेन बनाने की मंजूरी दे दी है, जिसके निर्माण में कम से कम 05 वर्ष लगेगा#

No comments