Breaking News

#हरदोई:- डीएम अनुनय झा ने की स्टार सन्दर्भों की समीक्षा#


#हरदोई:- डीएम अनुनय झा ने की स्टार सन्दर्भों की समीक्षा#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन किया और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी#

#जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क करे। स्टार सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए धारा 116 के मामलों को तेजी से निपटाया जाये। चकरोड की पैमाइश के प्रकरण लंबित न रखे जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments