#हरदोई:- सड़क हादसे में "ऑन द स्पॉट" छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया सड़क पर शव रख कर जाम#
#हरदोई:- सड़क हादसे में "ऑन द स्पॉट" छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया सड़क पर शव रख कर जाम#
#हरदोई: बघौली थानाक्षेत्र में माधौगंज रोड पर भेलावां तिराहे पर सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रा स्कूल से घर आ रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई#
#आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया। पुलिस प्रशासन के काफी कुछ समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला। बताया गया कि ऊदनपुरवा निवासी सर्वेश कुमार के एक पुत्र और एक पुत्री है, स्कूल से आते समय पुत्री की सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने से परिवार काफी सदमे में है#

No comments