#प्रयागराज:- में एयर फोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू#
#प्रयागराज:- में एयर फोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू#
#प्रयागराज: में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रेनी विमान शहर के बीचों-बीच तालाब में गिर गया. यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में हुआ. बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा. हादसे के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. तालाब के पास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और विमान को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है#

No comments