#हरदोई:- बेनीगंज- दसवां संस्कार स्थल न होने से नगर वासियों को परेशानी का करना पड़ता था सामना#
#हरदोई:- बेनीगंज- दसवां संस्कार स्थल न होने से नगर वासियों को परेशानी का करना पड़ता था सामना#
#हरदोई: बेनीगंज- नगर में हिंदू संप्रदाय के लोगों को अपने मृतक परिजनों के दसवां संस्कार कार्यक्रम कराए जाने के लिए कोई सुनिश्चित स्थान न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस परेशानी को मध्य नजर रखते हुए पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने नगर के प्रताप नगर सड़क मार्ग पर बस स्टॉप के समीप शमशान के नाम दर्ज भूमि पर उक्त स्थल के निर्माण की नींव को रखा। उन्होंने बताया पंचायत निधि से प्रस्ताव कर लगभग 12 लाख की लागत से दसवां संस्कार कार्यक्रम स्थल में चबूतरे व स्नानागार का निर्माण अविलंब संपन्न होगा। मौके पर मौजूद बेनीगंज मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने कहा उक्त कार्य मानक अनुसार बेहतर कराया जा रहा है जिससे नगर के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा#

No comments