#हरदोई:- प्रियंका ने बढ़ाया हरदोई का मान, सेना के प्रशिक्षण कमान से मिला सम्मान/ कैंसर पीड़ितों व गरीबों की जान बचाने के लिए नियमित करती हैं रक्तदान#
#हरदोई:- प्रियंका ने बढ़ाया हरदोई का मान, सेना के प्रशिक्षण कमान से मिला सम्मान/ कैंसर पीड़ितों व गरीबों की जान बचाने के लिए नियमित करती हैं रक्तदान#
#हरदोई: गरीब, कमजोर, महिलाओं व बच्चों की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं व ब्लड कैंसर, थैलीसीमिया और खून की कमी को लेकर लंबे समय से सामाजिक सहयोग कर रही प्रियंका सिंह को महाराष्ट्र के अहमदनगर में सम्मानित किया गया है। उन्हें थल सेना नारी कल्याण संस्था सेना प्रशिक्षण कमान ने अवार्ड से नवाजा है#
#प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2019 से वे पूर्ण रूप से समाज में अपना योगदान दे रही हैं, ख़ासकर खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए वे वरदान साबित हुई हैं। पति भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं, तो प्रियंका देश के भीतर आम जन की सेवा में सक्रिय हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। संस्था की रिजनल प्रेजिडेंट रानी शर्मा व उनके पति लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा का प्रियंका ने आभार जताया है, कहा यह अवार्ड उनके हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा#
#हरदोई: के अलावा राजधानी लखनऊ में प्रियंका ने करीब दो हजार से ज्यादा लोगों तक प्रत्यक्ष मदद पहुंचाई है। जिसमें करीब 1500 बच्चों के लिए रक्तदान करा चुकी हैं। वे समय समय पर अपना रक्त देकर कर अन्य महिलाओं व पुरुषों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करती हैं। इसे मद्देनज़र रखते हुए थल सेना नारी कल्याण संस्था सेना प्रशिक्षण कमान ने श्रीमती प्रियंका सिंह को रिजनल प्रेजिडेंट AWWA Appreciation अवार्ड से नवाजा है। इस सम्मान से प्रियंका ने सेना की नजर में हरदोई जनपद को गौरव बढ़ाया है। वे मूल रूप से हरदोई की निवासी हैं#

No comments