#हरदोई:- गाँधी जी की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन#
#हरदोई:- गाँधी जी की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन#
#हरदोई: महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस जिसे शहीद दिवस नाम से जाना जाता है, के अवसर पर स्थानीय गांधी भवन में महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा लल्लू दादा द्वारा की गई। सभा में वक्ताओं द्वारा गांधी जी के जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए उनका जीवन एवं उनकी मृत्यु से जुड़े प्रसंगों को विस्तार पूर्वक संदर्भित किया गया#
#गांधीवादी विचारक श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव द्वारा उनके जीवन को आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं वरिष्ठ सदस्य जगिन्दर गांधी ने नवीन पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से सबक लेते हुए सत्य और अहिंसा की ताकत को सही तरीके से पहचान की अपील की गई। वरिष्ठ समाज सेवी एवं समिति सदस्य अविनाश गुप्ता ने भी गांधी जी से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध जैन गुरुओं के द्वारा प्रार्थना की गई#
#प्रार्थना सभा में समिति के सभी सदस्य करुणा शंकर, मनीष मिश्रा, बाबू अली, नवल द्विवेदी, राजेन्द्र गुप्ता, आलम रब्बानी, पावं, कमला शंकर, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन विजय मिश्र ने किया। सभा के बाद 11:54 पर उपस्थित सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई#

No comments