#हरदोई:- सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन की शिकायत#
#हरदोई:- सरकारी भूमि पर अवैध मिट्टी खनन की शिकायत#
#हरदोई: सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रात में किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत डीएम से की गई है। ग्रामीणों ने यह शिकायत सामूहिक रूप से देते हुए खनन माफिया पर कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस के संरक्षण में सरकारी भूमि से मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है#
#दरअसल टड़ियावा थानाक्षेत्र के बरगदिया गांव निवासी दिलाशाद, राजन, आरती, नूर मोहम्मद, संदीप, प्रवीण, शबनम आदि ने लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उनके गांव में हर रात जेसीबी से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जाता है, बीती रात सद्दाम गाजी नाम के व्यक्ति को जेसीबी से खनन करते देखा गया#
#जिसकी सूचना एसडीएम सदर को दी गई, उन्होंने पुलिसकर्मी भेजने का आश्वासन दिया, किंतु खनन माफिया को इसकी सूचना लग गई तो उसने खनन बंद करा दिया। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है#

No comments