#हरदोई:- वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अखिलेश सिंह का आकस्मिक निधन, पैतृक गांव आशा में अंतिम दर्शन#
#हरदोई:- वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अखिलेश सिंह का आकस्मिक निधन, पैतृक गांव आशा में अंतिम दर्शन#
#हरदोई: वरिष्ठ पत्रकार व श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया। सुबह लगभग 4 बजे तबियत बिगड़ने पर उन्हें शहर के बाला जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया, लेकिन हॉस्पिटल परिसर में ही उनका निधन हो गया#
#अखिलेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे और अपने अनुशासित जीवन, शानदार लेखन व जज़्बे के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई मिसालें कायम कीं और युवा पत्रकारों को निष्पक्ष व ज़िम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा#
#उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। अखिलेश सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की ख़बर से पत्रकारों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें पैतृक निवास स्थान ग्राम आशा में रखा गया है, जहाँ अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुँच रहे हैं। द टेलीकास्ट की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि#

No comments