Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- कोहरे में अनियंत्रित डंपर से टूटी अंबेडकर प्रतिमा, चालक-परिचालक हिरासत में#


#हरदोई:- बेनीगंज- कोहरे में अनियंत्रित डंपर से टूटी अंबेडकर प्रतिमा, चालक-परिचालक हिरासत में#

#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहे पर शनिवार देर रात एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। बताते चलें कि बघौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने चौराहे पर बने गोल चबूतरे को टक्कर मारी, जिससे प्रतिमा व बाउंड्रीवाल टूट गई। घटना का कारण देर रात्रि के समय अधिक घना कोहरा पड़ना बताया गया#

#घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अनुयाइयों के साथ बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के लोग प्रतापनगर चौराहे पर जमा हो गए। जिन्होंने चबूतरे के जीर्णोद्धार सहित प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। वहीं पिकेट ड्यूटी कर रहे पुलिस चौकी प्रताप नगर इंचार्ज दीपक कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर एवं भागने का प्रयास कर रहे डंपर के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है#

#क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि राजस्थान प्रदेश का ट्रक बघौली से सीतापुर की ओर जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर चबूतरे पर चढ़ गया। उन्होंने कहा कि मूर्ति की देखरेख करने वाली स्थानीय सेवा समिति से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत का कार्य शुरू कराने के साथ नई अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी#

No comments