Breaking News

#हरदोई:- मनुष्य जिस शांति की खोज बाहर करता है वह उसके हृदय में है/ प्रेम रावत#


#हरदोई:- मनुष्य जिस शांति की खोज बाहर करता है वह उसके हृदय में है/ प्रेम रावत#

#कार्यक्रम में पहुंचें विधायक रानू ने शांति शिक्षा कार्यक्रम की प्रशंसा की#

#हरदोई। सवायजपुर के सदुल्लीपुर के पास हाईवे पर चल रहे शांति शिक्षा कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक लेखक डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि मनुष्य जिस शांति की खोज बाहर करता है वह शांति उसके हृदय में ही मौजूद है। उन्होंने कहा घट घट में है सूझे नहीं लानत ऐसी जिंद तुलसी इस संसार को भयो मोतियाबिंद घट घट मोरा साइयां सुनी सेज न कोई, बलिहारी वह घटकी जगत प्रगट होए। समापन अवसर पर लगभग पांच हजार लोगो ने बाल एलईडी के माध्यम से प्रेम रावत जी के शांति सन्देश को सुना। समापन वाले दिन उमड़ा जन सैलाब कुंभ मेला का एहसास कर रहा था#

#समापन अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ से चलकर पहुंचे विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का तिलक और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान स्वामी दयाल, ब्रजराज और आरेंद्र कुशवाहा के द्वारा  उन्हे शाल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही डॉ प्रेम रावत जी द्वारा लिखित गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड मे दर्ज पुस्तक स्वांस भेंट की गई, कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कार्यक्रम मे बताया 2009 मे जिले के मोना मे हुए लाइव कार्यक्रम में उन्होंने डॉक्टर प्रेम रावत जी को सुना था, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में शांति के लिए नए आयाम स्थापित करते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की#

#यह कार्यक्रम न्यू वेंचर प्रेमरावत.डॉट.कॉम टीम के द्वारा आयोजित  किया गया था, विश्व शांति राजदूत वेस्टसेलिंग लेखक डॉ. श्री प्रेम रावत के मानवता एवं शांति संदेश का कार्यक्रम डे- नाइट एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आठ दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।  इस मौक़े पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता के अनुरोध पर बिहार से आये भजन गायक अरविन्द और आनंद की टीम का शाल उढाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज गुप्ता, शिव स्वरूप सिंह, दीप कुमार सोनी, सचिन स्वर्णकार ने भी अपना योगदान दिया#

No comments