#हरदोई:- बेनीगंज- विरोध पर हाईमास्क लाइट का स्थानांतरण: गौशाला में लगेगी हाईमास्क लाइट, ईओ जिंदाबाद के लगे नारे#
#हरदोई:- बेनीगंज- विरोध पर हाईमास्क लाइट का स्थानांतरण: गौशाला में लगेगी हाईमास्क लाइट, ईओ जिंदाबाद के लगे नारे#
#हरदोई: बेनीगंज- नगर के मुहल्ला कबड़ियन टोला निवासी मोहम्मद यामीन पुत्र मौला बक्स, ऋषि त्रिपाठी पुत्र श्याम किशोर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मुहल्ले में निकास की अपनी भूमि पर स्थानीय सभासद की सह पर बगैर परामर्श के हाईमास्ट लाइट नगर पंचायत द्वारा लगायी जा रही है। जिससे आने वाले समय में मोहल्ला वासियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, वहीं तमाम ग्रामीणों ने बताया कि हाईमास्ट लाइट को अन्य सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाने से मोहल्लावासियों राहगीरों सहित दुकानदारों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सर्वसहमति से हाई मास्क लाइट हटाए जाने की मांग की थी। उक्त मामले को बढ़ता देख अधिशासी अधिकारी संजय अग्रहरी ने मौके का निरीक्षण कर शिकायतकर्ताओं से वार्ता अनुसार हाईमास्क लाइट को अन्यत्र स्थान पर लगवाने के आदेश नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना को दिए। श्रीरूपेश ने बताया कि अब हाई मास्क लाइट गौशाला में लगाई जाएगी। वही मामले से क्षुब्ध सभासद अमन वैश्य ने कहा हमें जनता ने चुनकर सभासद बनाया था हम जनता के हितों की बात करते हैं उच्च अधिकारियों के आदेश एवं जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा हाई मास्क लाइट अन्यत्र स्थान पर लगाने की प्रशासनिक व्यवस्था एवं नगर पंचायत प्रशासन के स्वयं के निर्णय को लेकर वो क्षुब्ध हैं और वह जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हाईमास्क लाइट हटाने के फैसले से प्रसन्न शिकायतकर्ता एवं उनके समर्थकों ने अधिशाषी अधिकारी जिंदाबाद के नारे लगाए#

No comments