Breaking News

#हरदोई:- पूर्व प्रधान के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि#


#हरदोई:- पूर्व प्रधान के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि#

#हरदोई: विकास खंड सुरसा के ग्राम पंचायत पचकोहरा में आज राजस्व विभाग के अधिकारियों ने करीब 10 बीघा सरकारी जमीन को कब्ज़ामुक्त कराया। इस भूमि पर पूर्व प्रधान व उसके भाई का करीब डेढ़ दशक से अवैध कब्ज़ा था#

#दरअसल राजस्व विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि गांव के तालाब व बंजर भूमि पर गांव के ही दो लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है। काफ़ी जद्दोजहद के बाद आज एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी, क़ानून गो व लेखपाल संजीत यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाप कराई, जिसमें गंव के ही पूर्व प्रधान कमलेश व उनके सगे भाई धर्मेंद्र ने करीब डेढ़ दशक से कब्ज़ा किया हुआ था# 

#शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर ही बुलडोजर मंगवाकर उक्त भूमि को दबंगों से कब्ज़ा मुक्त कराया, सरकारी भूमि के चारों तरफ जेसीबी मिट्टी की खाई बनाकर ग्राम प्रधान को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर काबिज लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी#

No comments