Breaking News

#हरदोई:- विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक हरदोई में हुई संपन्न#


#हरदोई:- विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक हरदोई में हुई संपन्न#

#हरदोई: विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद सीमावर्ती क्षेत्र में लव जिहाद, शिक्षा के क्षेत्र में, हिंदू व्यापारी के हित में एवं हिंदु युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए लगातार अपना कार्य कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के माध्यम से बीते एक माह में लगभग 7000 कार्यक्रम पूरे देश में किए हैं, जिसमे युवाओ को अपने भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए नशे की लत से दूर रहने की प्रेरणा दी#

#वर्तमान में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार एवं विभत्स घटनाओं के विरोध में भी परिषद ने 1600 विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किए। हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के समय ह्यूमन राइट्स वाले कहीं नज़र क्यो नहीं आते। मंदिरों के स्वामित्व के विषय में श्री परांडे ने कहा की सरकार का ये काम नहीं है कि वे मंदिर संभाले। पूरे भारत में जितने भी मंदिर है उनका स्वामित्व मंदिर की समिति को सौंपना चाहिए। पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने के सवाल पर उन्होंने दो शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के संबंधों को ख़त्म करना चाहिए चाहे वे जिस भी क्षेत्र के हो। समापन सत्र में अवध प्रांत के 25 जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के भी संवाद किया#

#क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय, प्रांत मंत्री देवेन्द्र, प्रांत सह मंत्री प्रवीण ने भी विभाग सह बैठक लेकर आगामी योजनाओं की चर्चा की। मंच संचालन की ज़िम्मेदारी प्रांत मंत्री देवेंद्र जी ने संभाली एवं बैठक व्यवस्था में लगे हरदोई जिले के ज़िलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, कार्याध्यक्ष मोहित, जिला मंत्री गौरव, सह मंत्री राहुल, रवि, उपाध्यक्ष सीतू, संपर्क प्रमुख नागेंद्र, प्रचार प्रसार प्रमुख अक्षतानंद, जिला संयोजक ऋषभ, सत्संग प्रमुख संजेश गौ रक्षा संतोष, ओंकार, प्रशांत, सुमित, करुणेश, राहुल, नवनीत आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष राम गोपाल, ईशा मित्तल, ओम प्रकाश,समरसता प्रमुख धर्मेंद्र, विशेष संपर्क हरीशचंद्र, प्रचार प्रसार नृपेंद्र सिंह उपस्थित रहे#

No comments