Breaking News

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- जेईई मेन की सिटी स्लिप जारी#


#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- जेईई मेन की सिटी स्लिप जारी#

#राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलापूर्वक पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं#

#एनटीए 21 से 29 जनवरी तक जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षाएं आयोजित करेगा। जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बीप्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बीप्लानिंग दोनों) 29 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे#

#जेईई मेन परीक्षा के समय के अनुसार, पेपर 1 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर 2 एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा#

No comments