Breaking News

#अयोध्या:- सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए, धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व#


#अयोध्या:- सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए, धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व#

#अयोध्या: मकर संक्रांति के पूर्व मंगलवार को शहर के कई मोहल्लों में मूलतः पंजाबी समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। "सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा होए दूल्हा भट्टी वाला हुए" सरीखे गीतों पर नाचते गाते लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया#

#भांगड़ा, ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह-जगह लोहड़ी का उल्लास बिखरा। शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी में मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक तिल और मिठाइयां छुड़ाई गई। साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह जगह उल्लास बिखरा। सुंदरनगर कॉलोनी, बालक राम कॉलोनी, मौदहा, चौक, लाजपत कॉलोनी, गुरुद्वारा नजर बाग, खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में उत्साह और उमंग के बीच उत्सवी माहौल में पर्व का लोगों ने आनंद उठाया#

#कुछ दिन पहले एकत्र की गई लकड़ी और उपली को जलाकर युवा और बुजुर्ग समेत सभी ने हर्षोल्लास के साथ भांगड़ा नृत्य और महिलाओं ने लोहड़ी गीत लो आ गई लोहड़ी वे.... आदि गीता गाया। इस दौरान गुड़, मूंगफली, मक्का, तेल व गजक आदि चढ़ाया गया#

#गुरुद्वारा दुख निवारण में हुए लोहड़ी पर्व में राजेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह वीसी, प्रतिपाल सिंह पाली ने बताया कि दिन भर लोहड़ी के बाद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया तत्पश्चात अग्नि को लोगों ने गुड़, लावा आदि सामान भेंट किया। सभी आए लोगों को लोहड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया इस दौरान गगनदीप सिंह, जसबीर सिंह सेठी, प्रतिपाल सिंह गांधी, इकबाल सिंह, रविन्द्र सिंह, अजित अमरीक सिंह गम्भीर, तरविंदर कौर आदि लोग मौजूद रहे#

No comments