Breaking News

#हरदोई:- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आदर्श दीपक ने उठाई आवाज, सीएम को लिखा पत्र#


#हरदोई:- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आदर्श दीपक ने उठाई आवाज, सीएम को लिखा पत्र#

#आरक्षी पीएसी/ जेलवार्डर की भर्तियों में सामान्य वर्ग को आयु सीमा छूट मांग#

#हरदोई: सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पीएसी, जेलवार्डर एवं समकक्ष पदों पर भर्तियाँ आमंत्रित की गयी हैं। सामान्य वर्ग के लाखों युवा, जो पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ इन भर्तियों की तैयारी कर रहे थे, परन्तु वे इन भर्तियों में केवल आयु सीमा के कारण अवसर से वंचित हो रहे हैं#

#ये युवा वर्षों से कठिन परिश्रम करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से स्वयं को तैयार करते रहे, परन्तु भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित न हो पाने के कारण उनकी आयु सीमा निकलती चली गई। आयु-सीमा के कारण योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाना न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। कई युवा आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं. जिनकी आशाएँ इन भर्तियों से जुड़ी हुई थीं#

#श्री मिश्र ने मुख्य योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि आप प्रदेश के संवेदनशील एवं जनभावनाओं को समझने वाले मुखिया हैं, आपके नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रदेश के लाखों युवाओं के जीवन में आशा, विश्वास एवं न्याय का संचार करेगा, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उक्त भर्तियों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, जिससे प्रदेश के परिश्रमी युवाओं को न्याय मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके#

No comments