#प्रयागराज:- कल्पवास : अंतर्मन की यात्रा और आध्यात्मिक शुद्धि#
#प्रयागराज:- कल्पवास : अंतर्मन की यात्रा और आध्यात्मिक शुद्धि#
#प्रयागराज: की पावन धरा पर स्थित त्रिवेणी संगम के तट पर माघ मास में किया जाने वाला कल्पवास भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का अनुपम उदाहरण है। शीतल हवाओं, पवित्र स्नान और नियमबद्ध जीवन के बीच कल्पवासी सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलकर आत्मशुद्धि का संकल्प लेते हैं#
#माघ मेला 2026 के दौरान कल्पवास केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, साधना और ईश्वर से निकटता का अवसर भी प्रदान करता है। संगम तट पर निवास कर श्रद्धालु प्रातः स्नान, जप, ध्यान और सेवा के माध्यम से अपने अंतर्मन की यात्रा करते हैं#
#प्रशासन द्वारा कल्पवासियों के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में साधना कर सकें। माघ मेला 2026 में कल्पवास के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का यह पावन अवसर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा#
#सतेन्द्र तिवारी "ब्यूरो- प्रयागराज" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments