#लखनऊ:- अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़ों व खाद्य सामग्री का वितरण#
#लखनऊ:- अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा गर्म कपड़ों व खाद्य सामग्री का वितरण#
#लखनऊ: अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर जरूरतमंदों के लिए सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में लखनऊ के गोमती नगर स्थित मिठाईवाला चौराहा के निकट मंदिर परिसर, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों तथा रैन बसेरा में रहने वाले पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को टॉफी एवं बिस्कुट के पैकेट भी प्रदान किए गए।इसके अतिरिक्त हरदोई में मौनी बाबा मंदिर के पास अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता द्वारा मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों को खिचड़ी एवं अल्पाहार का वितरण किया गया#
#इस अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन की उपाध्यक्ष कार्तिका माथुर तथा स्वयंसेवकों बहादुर, आशु सोनी और रेयांश ने सक्रिय सहभागिता निभाई। फाउंडेशन के सदस्यों ने समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। अस्तित्व फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. प्रिया गुप्ता ने कहा यह प्रयास सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है#

No comments