#हरदोई:- मज़दूरों के हक़ और संविधान की रक्षा का संकल्प: कांग्रेस#
#हरदोई:- मज़दूरों के हक़ और संविधान की रक्षा का संकल्प: कांग्रेस#
हरदोई: कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आज टड़ियावा के गांव बरगदिया मजरा लिलवल में आयोजित मनरेगा चौपाल पंचायत आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मज़दूरों, ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस चौपाल पंचायत में मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार, मज़दूरों को पूरा काम और समय पर पूरा भुगतान, सामाजिक न्याय तथा संविधान की रक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मज़दूरों ने अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं, जिनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष का भरोसा दिलाया#
#कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे मनरेगा प्रभारी मंजू लता मित्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, जिला महासचिव गोपाल पांडे सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस आयोजन का नेतृत्व अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी हरदोई के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा ने किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा मनरेगा गरीब और मज़दूर वर्ग की जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकार हो रही है। कांग्रेस पार्टी मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताक़त से संघर्ष करेगी#
#मनरेगा प्रभारी मंजू लता मित्रा ने कहा मज़दूरों को पूरा काम और समय पर भुगतान मिलना उनका संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर मज़दूरों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल ने कहा आज की चौपाल पंचायत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मज़दूर अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और अब अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज़ उठा रहे हैं#

No comments