#हरदोई:- महान क्रान्तिकारी जयदेव कपूर के अस्तित्व पर संकट#
#हरदोई:- महान क्रान्तिकारी जयदेव कपूर के अस्तित्व पर संकट#
#हरदोई: शहर के जिंदपीर चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर जी के तोरण द्वार पर कुछ लोगों ने मदारी पासी चौक की होर्डिंग लगा दी, इस होर्डिंग व जिन्दपीर चौराहे का नाम परिवर्तित कर मदारी पासी चौक होने का उल्लेख किया गया है, जिसके बाद शहर में विरोध शुरू हो गया। महान क्रान्तिकारी के अस्तित्व पर संकट की बात कहकर क्रांतिकारी के परिजनों ने अपना विरोध दर्ज कराया, मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो नगर पालिका के जिम्मेदार नींद से जागे और ऊपर से लगाई गई होर्डिंग को हटावाया है#
#26 जनवरी को मिला था सम्मान, 04 दिन बाद मिटा रहे थे नाम#
#हरदोई: आपको बता दें कि बीते 26 जनवरी 2026 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर जी के सुपुत्र को पुलिस लाइन में डीएम अनुनय झा वा एसपी अशोक कुमार मीणा ने सम्मानित किया था, जिसके चार दिन बाद आज क्रान्तिकारी जयदेव कपूर की स्मृति में स्थापित तोरण द्वार का नामो निशान मिटाने का कुत्सित प्रयास किया गया#
#पालिकाध्यक्ष बोले: नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जयदेव कपूर जी के तोरण द्वार पर दूसरी होर्डिंग लगाने हरकत की गई है, जिनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्व. जयदेव कपूर प्रवेश द्वार को पूरी तरीके से पूर्व की स्थिति में कर दिया गया है#

No comments