#हरदोई:- घूमंतू जनजाति समाज के साथ मिलकर मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव एवं हिंदू सम्मेलन#
#हरदोई:- घूमंतू जनजाति समाज के साथ मिलकर मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव एवं हिंदू सम्मेलन#
#हरदोई: घुमंतू जनजाति परिषद के तत्वावधान में घूमन्तु समाज के साथ मिलकर मकर संक्रांति उत्सव एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम नगर के सरपंच शैलेंद्र जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संपर्क प्रमुख राजेश चौहान जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समाज को संगठित करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित कर हिंदू समाज को जागृत करना होगा। उन्होंने कहा कि जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहना ही समाज की शक्ति है#
#श्री चौहान ने युवाओं का आह्वान करते हुए पंच संकल्पों पर बल दिया— कुटुंब प्रबोधन: एकल परिवारों को संयुक्त परिवार की भावना से जोड़ना#
#पर्यावरण एवं जल संरक्षण: प्रकृति की रक्षा के प्रति सजग रहना#
#सामाजिक समरसता: जातिगत भेदभाव से मुक्त समरस हिंदू समाज का निर्माण#
#नागरिक अनुशासन: स्वयं अनुशासित रहकर समाज में अनुशासन की भावना जागृत करना#
#स्व की भावना: स्वदेश एवं स्वदेशी के प्रति आत्मनिर्भर सोच को बढ़ावा देना#
#इस अवसर पर घुमंतू समाज के नगर संयोजक अभिषेक, सरपंच शैलेंद्र, नगर कार्यवाह विनय पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव, ओम प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में बस्ती के नागरिक उपस्थित रहे#
#कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन घुमंतू जनजाति परिषद के जिला संयोजक ओम प्रताप सिंह ने किया#

No comments