Breaking News

#सीतापुर:- डायल 112 पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान#

#सीतापुर:- डायल 112 पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान#

#सीतापुर: बिसवां में फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रही एक महिला को पुलिस ने तीन मिनट में पहुंचकर फंदे से उतार लिया। इस वजह से महिला की जान बच गई। मोहल्ला झज्जर निवासी एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया#

#कल दोपहर 3:26 बजे पीआरवी को एक व्यक्ति ने घटना की सूचना दी। इसके बाद महज तीन मिनट के भीतर पीआरवी पर तैनात कमांडर अमित मिश्रा व पायलट रतीश मौके पर पहुंच गए। घर की खिड़की से उन्होंने महिला को फंदा लगाते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से सुरक्षित उतार लिया#

#इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस पूर्व में भी एक महिला की जान ऐसे ही बचा चुकी है। एसपी ने इस त्वरित रिस्पांस के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की है#

No comments