#हरदोई:- यूजीसी के खिलाफ युवाओं में अक्रोश, सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के विरोध में नारेबाजी#
#हरदोई: केंद्र सरकार द्वारा लागू यूजीसी 2026 के नियमों को काला कानून बताते हुए सैकड़ों युवाओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के सी एस एन डिग्री कॉलेज के छात्रों के नेतृत्व में निकला जनाक्रोश मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने यूजीसी 2026 वापस लो, छात्र विरोधी कानून नहीं चलेगा, शिक्षा का बाजारीकरण बंद करो, जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया#
#यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में कथित पूंजीवादी हस्तक्षेप और गरीब-ग्रामीण छात्रों की उच्च शिक्षा पहुंच पर प्रभाव के विरोध में था। यूजीसी 2026 को शिक्षा विरोधी और बाजारीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया गया। मार्च के दौरान पूरा इलाका नारेबाजी से गूंज उठा। छात्रों ने आरोप लगाया कि नए नियमों से उच्च शिक्षा महंगी हो जाएगी और गरीब, मध्यम वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उक्त आंदोलन युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है, जो शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के बजाय व्यवसाय बनाने का आरोप सरकार पर लगा रहे हैं#

No comments