Breaking News

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- तो KGMU को भी तुड़वा देना चाहिए/ अखिलेश यादव#


#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- तो KGMU को भी तुड़वा देना चाहिए/ अखिलेश यादव#

#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर और उसके आस-पास बनी अवैध मजारों को हटाने के प्रशासनिक नोटिस पर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ऐतिहासिक और धार्मिक संरचनाओं को तोड़ने का यही पैमाना है, तो फिर KGMU को भी तुड़वा देना चाहिए, क्योंकि उसे भी क्रिश्चियन लोगों ने बनवाया था#

#अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही है और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतिहास और विरासत को मिटाने की साजिश चल रही है। अगर तर्क यह है कि किसी जमीन पर बनी संरचना अवैध है या किसी खास समुदाय से जुड़ी है, तो फिर KGMU को भी तुड़वा दीजिए। उसे भी क्रिश्चियन लोगों ने बनवाया था#

No comments