Breaking News

#मथुरा:- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 06 लोगों की मौत#


#मथुरा:- यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 06 लोगों की मौत#

#मथुरा: जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 88 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंटेनर की चपेट में आने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है#

#बताया गया है कि बस में सवार यात्रियों ने लघु शंका के लिए बस रुकवाई थी। बस चालक द्वारा बस को ग्रीन जोन में न रोककर सड़क पर खड़ा किए जाने के दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में मृतकों में #औरैया निवासी सोनू, #बस्ती निवासी देवेश, #कन्नौज निवासी अस्लम, #दिल्ली निवासी संतोष शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है#

No comments