#हरदोई:- आवासीय विद्यालयों में चयन हेतु 15 फरवरी तक करे आवेदन/ सीडीओ#
#हरदोई:- आवासीय विद्यालयों में चयन हेतु 15 फरवरी तक करे आवेदन/ सीडीओ#
#हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने एवं उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के दृष्टिगत आवासीय विद्यालय, सिठौलीकलां, मोहनलालगंज, लखनऊ में शैक्षिक सत्र वर्ष 2026-27 में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर अधिकतम कक्षा-06 में 160 और कक्षा-09 में 60 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाना है#
#उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के तत्वावधान में संचालित अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज, लखनऊ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत बच्चों के नामांकन कक्षा 6 व कक्षा-09 के लिए 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा-2026 में विस्तार करते हुये उक्त परीक्षा 08 मार्च 2026 दिन रविवार को आयोजित की जायेगी। तद्नुसार आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 निश्चित की जाती है#
#अतः समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील है कि वह निर्धारित तिथि तक अधिक से अधिक आफलाइन/आनलाइन आवेदन पत्र भरवाकर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, हरदोई में प्रस्तुत करें, ताकि जनपद के अधिक से अधिक बच्चों को निःशुल्क अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जा सके#

No comments