#हरदोई:- में बेखौफ बदमाशों का तांडव, परिवार को असलहों की नोक पर बंधक बनाकर 15 लाख से ज्यादा की #डकैती#
#हरदोई:- में बेखौफ बदमाशों का तांडव, परिवार को असलहों की नोक पर बंधक बनाकर 15 लाख से ज्यादा की #डकैती#
#हरदोई: जिले के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। मलकापुर गांव में बीती रात हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ऐसा आतंक मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अनीस के घर बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक खुलेआम तांडव मचाया और लाखों की डकैती को अंजाम दिया#
#रात के सन्नाटे में घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले चारपाई पर सो रहे अनीस को दबोच लिया और उनके साथ-साथ बेटे रफत के हाथ भी बांध दिए।उस वक्त घर में अनीस,उनकी पत्नी रिजवाना,बेटा रफत और बेटियां अनम व समन मौजूद थीं।दो बदमाश तमंचे ताने पूरे परिवार को असलहों की नोक पर बंधक बनाए खड़े रहे,जबकि तीन बदमाश घर के अंदर घुसकर अलमारियां, बक्से और लॉकर तोड़ते रहे,घर को तहस-नहस कर डाला। गृहस्वामी के अनुसार बदमाश करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग 10 तोला सोना, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, लूट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल फोन छीन लिए।हालांकि जाते समय बदमाश घर से कुछ दूरी पर छीने गए मोबाइल फेंककर फरार हो गए#
#संयोग से बचे एक फोन से अनीस ने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई रईस खान को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर परिवार को मुक्त कराया और पुलिस को खबर दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं सर्विलांस सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल इस लूट और डकैती की घटना से पूरे इलाके में भय, दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि कानून-व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है#

No comments