#हरदोई:- अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, सियारामपुर वासियों को शुभकामनाएं दी#
#हरदोई:- अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित जिला पंचायत बैठक मे सदस्य विधान परिषद् अशोक अग्रवाल द्वारा सदन को अवगत कराया गया था कि विकास खंड भरावन के लगभग 1100 की आबादी वाले ग्राम हाजीपुर मे 209 हिन्दू परिवार रहते हैं तथा इस गांव मे कोई भी मुस्लिम परिवार निवासरत नहीं है अतः स्थानीय निवासियों द्वारा हाजीपुर का नाम परिवर्तित कर सियारामपुर किये जाने का अनुरोध किया गया है। बैठक मे उपस्थित सदस्यों द्वारा जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव का सर्व सम्मति से अनुमोदन कर, शासन को प्रेषित किया गया था। उक्त प्रस्ताव को जिलाधिकारी हरदोई की संस्तुति पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, सियारामपुर वासियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं#

No comments